Chanakya Quotes In Hindi - Chanakya Quotes
quotes of chanakya in hindi | Chanakya Niti Images | Chanakya Thoughts In Hindi
चाणक्य का जन्म ईसा पूर्व 371 में हुआ था जबकि उनकी मृत्यु ईसा.पूर्व. 283 में हुई थी। आचार्य चाणक्य को ही कौटिल्य, विष्णु गुप्त और वात्सायन कहते हैं। उनका जीवन बहुत ही कठिन और रहस्यों से भरा हुआ है। चाणक्य का उल्लेख मुद्राराक्षस, बृहत्कथाकोश, वायुपुराण, मत्स्यपुराण, विष्णुपुराण, बौद्ध ग्रंथ महावंश, जैन पुराण आदि में मिलता है। आचार्य चाणक्य एक कुशल राजनीतिज्ञ, चतुर कूटनीतिज्ञ, प्रकांड अर्थशास्त्री के रूप में विश्व विख्यात हुए। आज भी चाणक्य के बताए गए सिद्धांत और नीतियां प्रासंगिक हैं।
चाणक्य - चाणक्य उपदेश
आचार्य चाणक्य ने चाणक्य नीति के माध्यम से मित्र-शत्रु की पहचान और जीवन की कुछ समस्याओं के समाधन की ओर भी ध्यान दिलाया है । साथ ही इसमें जीवन को सफल बनाने के साथ कुछ अहम बातें भी बताई गई हैं। चाणक्य के द्वारा दुए गए उपदेश का नीचे में संग्रह है , जो आपको जीवन जीने का तरीका ढूंढने में सहयोग करेगी।
Chanakya Thoughts In Hindi - Chanakya Niti Quotes In Hindi - Chanakya Quotes Hindi
1. जो लोग परमात्मा तक पहुंचना चाहते हैं उन्हें वाणी, मन, इन्द्रियों की पवित्रता और एक दयालु ह्रदय की आवश्यकता होती है।
2. जो सुख-शांति व्यक्ति को आध्यात्मिक शान्ति के अमृत से संतुष्ट होने पे मिलती है वो लालची लोगों को बेचैनी से इधर-उधर घूमने से नहीं मिलती।
3. वो जिसका ज्ञान बस किताबों तक सीमित है और जिसका धन दूसरों के कब्ज़े मैं है, वो ज़रुरत पड़ने पर ना अपना ज्ञान प्रयोग कर सकता है ना धन।
4. पृथ्वी सत्य की शक्ति द्वारा समर्थित है, ये सत्य की शक्ति ही है जो सूरज को चमक और हवा को वेग देती है, दरअसल सभी चीजें सत्य पर निर्भर करती हैं।
5. हे बुद्धिमान लोगों, अपना धन उन्ही को दो जो उसके योग्य हों और किसी को नहीं, बादलों के द्वारा लिया गया समुद्र का जल हमेशा मीठा होता है।