Chanakya Quotes In Hindi - Chanakya Quotes
quotes of chanakya in hindi | Chanakya Niti Images | Chanakya Thoughts In Hindi
चाणक्य का जन्म ईसा पूर्व 371 में हुआ था जबकि उनकी मृत्यु ईसा.पूर्व. 283 में हुई थी। आचार्य चाणक्य को ही कौटिल्य, विष्णु गुप्त और वात्सायन कहते हैं। उनका जीवन बहुत ही कठिन और रहस्यों से भरा हुआ है। चाणक्य का उल्लेख मुद्राराक्षस, बृहत्कथाकोश, वायुपुराण, मत्स्यपुराण, विष्णुपुराण, बौद्ध ग्रंथ महावंश, जैन पुराण आदि में मिलता है। आचार्य चाणक्य एक कुशल राजनीतिज्ञ, चतुर कूटनीतिज्ञ, प्रकांड अर्थशास्त्री के रूप में विश्व विख्यात हुए। आज भी चाणक्य के बताए गए सिद्धांत और नीतियां प्रासंगिक हैं।
चाणक्य - चाणक्य उपदेश
आचार्य चाणक्य ने चाणक्य नीति के माध्यम से मित्र-शत्रु की पहचान और जीवन की कुछ समस्याओं के समाधन की ओर भी ध्यान दिलाया है । साथ ही इसमें जीवन को सफल बनाने के साथ कुछ अहम बातें भी बताई गई हैं। चाणक्य के द्वारा दुए गए उपदेश का नीचे में संग्रह है , जो आपको जीवन जीने का तरीका ढूंढने में सहयोग करेगी।
Chanakya Thoughts In Hindi - Chanakya Niti Quotes In Hindi - Chanakya Quotes Hindi
11. वह जो हमारे चिंतन में रहता है वह करीब है, भले ही वास्तविकता में वह बहुत दूर ही क्यों ना हो, लेकिन जो हमारे ह्रदय में नहीं है वो करीब होते हुए भी बहुत दूर होता है।
12. सांप के फन, मक्खी के मुख और बिच्छु के डंक में ज़हर होता है; पर दुष्ट व्यक्ति तो इससे भरा होता है।
13. हर मित्रता के पीछे कोई ना कोई स्वार्थ होता है, ऐसी कोई मित्रता नहीं जिसमे स्वार्थ ना हो, यह कड़वा सच है।
14. हमें भूत के बारे में पछतावा नहीं करना चाहिए, ना ही भविष्य के बारे में चिंतित होना चाहिए, विवेकवान व्यक्ति हमेशा वर्तमान में जीते हैं।