Chanakya Quotes In Hindi - Chanakya Niti Quotes

Chanakya Quotes In Hindi - Chanakya Quotes

quotes of chanakya in hindi | Chanakya Niti Images | Chanakya Thoughts In Hindi

चाणक्य का जन्म ईसा पूर्व 371 में हुआ था जबकि उनकी मृत्यु ईसा.पूर्व. 283 में हुई थी। आचार्य चाणक्य को ही कौटिल्य, विष्णु गुप्त और वात्सायन कहते हैं। उनका जीवन बहुत ही कठिन और रहस्यों से भरा हुआ है। चाणक्य का उल्लेख मुद्राराक्षस, बृहत्कथाकोश, वायुपुराण, मत्स्यपुराण, विष्णुपुराण, बौद्ध ग्रंथ महावंश, जैन पुराण आदि में मिलता है। आचार्य चाणक्य एक कुशल राजनीतिज्ञ, चतुर कूटनीतिज्ञ, प्रकांड अर्थशास्त्री के रूप में विश्व विख्‍यात हुए। आज भी चाणक्य के बताए गए सिद्धांत और नीतियां प्रासंगिक हैं।

चाणक्य - चाणक्य उपदेश

आचार्य चाणक्य ने चाणक्य नीति के माध्‍यम से मित्र-शत्रु की पहचान और जीवन की कुछ समस्‍याओं के समाधन की ओर भी ध्‍यान दिलाया है । साथ ही इसमें जीवन को सफल बनाने के साथ कुछ अहम बातें भी बताई गई हैं। चाणक्य के द्वारा दुए गए उपदेश का नीचे में संग्रह है , जो आपको जीवन जीने का तरीका ढूंढने में सहयोग करेगी।

Chanakya Thoughts In Hindi - Chanakya Niti Quotes In Hindi - Chanakya Quotes Hindi

6. संतुलित दिमाग जैसी कोई सादगी नहीं है, संतोष जैसा कोई सुख नहीं है, लोभ जैसी कोई बीमारी नहीं है, और दया जैसा कोई पुण्य नहीं है।
7. सेवक को तब परखें जब वह काम ना कर रहा हो, रिश्तेदार को किसी कठिनाई में, मित्र को संकट में, और पत्नी को घोर विपत्ति में।
8. कभी भी उनसे मित्रता मत कीजिये जो आपसे कम या ज्यादा प्रतिष्ठा के हों, ऐसी मित्रता कभी आपको ख़ुशी नहीं देगी।
9. जब आप किसी काम की शुरुआत करें, तो असफलता से मत डरें और उस काम को ना छोड़ें, जो लोग ईमानदारी से काम करते हैं वो सबसे प्रसन्न होते हैं।
10. अपमानित हो के जीने से अच्छा मरना है, मृत्यु तो बस एक क्षण का दुःख देती है, लेकिन अपमान हर दिन जीवन में दुःख लाता है।